अरब लीग ने फिलीस्तीन का समर्थन किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लीबिया के शहर सिर्ते में शुक्रवार को हुई अरब लीग की एक बैठक में यह फैसला किया गया। इस बैठक में फिलीस्तीन-इजरायल वार्ता को लेकर गहन चर्चा हुई।
अरब लीब की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस वार्ता को सही ढर्रे पर लाने के लिए अमेरिका को और अधिक प्रयास करने चाहिए। कतर के विदेश मंत्री शेख हम्माद बिन जैसम ने कहा, "फिलीस्तीनी राष्ट्रपति अब्बास का समर्थन करने के सिवाय हमारे पास कोई दूसरा चारा नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications