राजधानी एक्सप्रेस से ऑटो भिड़ा, 8 की मौत
पुलिस के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस जिस समय क्रांसिंग की ओर बढ़ रही थी उसी समय वहां से एक ऑटो भी गुजर रहा था। तभी रेलगाड़ी में जा भिड़ा। इस दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्सप्रेस ट्रेन काफी दूर तक ऑटो को खींचती चली गई जिसके कारण शव दूर तक फैल गए। इधर, कटिहार राजकीय रेल पुलिस थाना के प्रभारी आऱ क़े दास ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है।
इधर घटना से आक्रोशित लोग घटनास्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार यहां रेलवे कर्मचारी की तैनाती करने की मांग की जा चुकी है लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके कारण यह घटना हुई।
रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications