छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर
उड़ीसा से सटी राज्य की सीमा के नजदीक महासमुंद जिले में राज्य पुलिस बल के एक बड़े दल के नक्सलियों को घेर लेने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई। इस जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई यह पहली मुठभेड़ थी। अब तक यह जिला नक्सलियों से अछूता था।
पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन ने आईएएनएस को बताया, "यह एक बड़ी उपलब्धि है। नक्सली महासमुंद जिले में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें वहां से हथियार भी मिले हैं।"
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications