उप्र में मालगाड़ी पटरी से उतरी
मथुरा से कानपुर जा रही मालगाड़ी लखनऊ से लगभग 300 किलोमीटर दूर कासगंज स्टेशन के निकट पटरी से उतर गई।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के निरीक्षक दानवीर सिंह ने कांशीराम नगर में संवाददाताओं से कहा, "मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए।"
उन्होंने बताया, "दुर्घटना के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। रेलवे के अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।"
अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण कई गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई। इस रेलमार्ग पर रेल यातायात की बहाली के लिए कार्य चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications