येदियुरप्पा सरकार नहीं बच पाएगी : कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमारे पास सरकार गिराने के लिए आवश्यक आंकड़े हैं। शक्ति परीक्षण में सरकार को पराजित करने के बाद ही हम अपनी भावी रणनीति का खुलासा करेंगे।"
ज्ञात हो कि भाजपा ने कांग्रेस के साथ-साथ जेडी (एस) पर भी सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
कुमारस्वामी ने विश्वास के साथ कहा, "सौ फीसदी दावे के साथ कहता हूं कि सरकार गिरेगी। मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा विश्वास मत नहीं जीत सकेंगे।"
उन्होंने कहा कि सरकार गिरने की स्थिति में कांग्रेस के साथ सरकार बनाने को लेकर उनकी अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। "विश्वास मत के बाद हम अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications