जैन इरीगेशन को आईएफसी सम्मान मिला

कम्पनी के कार्यकारी निदेशक अनिल जैन को यह सम्मान आईएफसी के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी लार्स थुनेल ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक के दौरान दिया। आईएफसी विकासशील देशों में निजी क्षेत्र की विकास गतिविधियों पर केंद्रित विश्व बैंक का सदस्य संगठन है।

जैन ने कहा, "यह सम्मान मिलने से हम गौरवान्वित हैं। आईएफसी क्लाइंट लीडरशिप सम्मान के जरिए कृषि क्षेत्र की उत्पादकता बढ़ाने के हमारे प्रयासों और दुनिया को बेहतर बनाने के हमारे नजरिए को सम्मान मिला है।"

उन्होंने कहा, "आईएफसी ने एक निवेशक और एक सलाहकार के तौर पर हमें किसानों की आय बढ़ाने और कृषि पर पर्यावरण का बुरा असर कम करने के हमारे प्रयासों में मदद की है।"

जैन इरीगेशन ने देश में ड्रिप सिचाई की शुरूआत की थी। यह कम्पनी अब दुनिया के लघु सिंचाई उद्योग की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कम्पनी बन गई है।

कम्पनी की ड्रिप सिचाई प्रौद्योगिकी के उपयोग से किसान प्रतिवर्ष देश के एक करोड़ परिवारों की जरूरत के पानी की बचत कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+