कनाडा ने जियाओबो की रिहाई का अनुरोध किया
टोरंटो, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के सुर में सुर मिलाते हुए चीन से कहा है कि वर्ष 2010 का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले चीनी असंतुष्ट और लोकतंत्रसमर्थक कार्यकर्ता लिउ जियाओबो को जेल से रिहा कर दे।
ओबामा भी चीन से जियाओबो को छोड़ने का आग्रह कर चुके हैं।
हार्पर ने कहा, " मैं उम्मीद करता हूं कि अब जियाओबो नोबेल शांति पुरस्कार विजेता घोषित हो चुके हैं और चीन सरकार को उन्हें जेल से रिहा करने के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।"
हार्पर ने कहा, "लेकिन मैं यह भी कहना चाहूंगा की उन्हें शांति पुरस्कार मिलने से हम काफी खुश हैं और उन्हें बधाई देना चाहते हैं।"
लोकतांत्रिक आंदोलन का समर्थन करने वाले वैंकूवर सोसायटी के अध्यक्ष हेनरी चाउ ने कहा कि उन्हें यह सुनकर काफी खुशी हुई है कि जियाओबो को नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया है।
चाउ और उनके समर्थकों ने जियाओबो की रिहाई की मांग को लेकर वैंकूवर में चीनी वाणिज्य दूतावास के बाहर रैली की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications