फैशन सप्ताह में बल ने जादू बिखेरा
शुक्रवार की शाम रैम्प पर बीचोंबीच एक कृत्रिम ताल बनाया गया था, जिसमें गुलाब की पंखुड़ियां तैर रही थीं। इसके इर्द-गिर्द कैटवॉक करते मॉडल्स रोहित की डिजाइन की गईं पोशाकें पेश कर रहे थे।
'खाकास्तरी' का मतलब है राख का रंग। रोहित ने इसके साथ अपने डिजाइंस में मटमैले, सफेद, मिट्टी जैसे भूरे, काले, मैरून और नीले रंग का इस्तेमाल किया था।
संग्रह में जरी के काम वाली लम्बी जैकेट्स, गाउन और अन्य ऐसी पोशाकें शामिल थीं जो पारसी वस्त्रों जैसा एहसास पैदा कर रही थीं।
बल के इस शो में एक भी शोस्टॉपर नहीं था लेकिन उसके बावजूद यह आयोजन बेहद आकर्षक रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications