ब्रिटेन के शाही परिवार के खर्चो में होगी कटौती

समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के अनुसार अधिकारी अपेक्षा करते हैं कि भविष्य को ध्यान में रखकर की गई बजट कटौती का बोझ शाही परिवार से भी वहन करेगा।

महारानी द्वारा शासन प्रमुख के तौर पर सेवाएं देने में उन पर आने वाला वार्षिक खर्च करीब 1.2 करोड़ डॉलर तक पहले ही सीमित कर दिया गया है। जबकि शाही परिवार को दिए जाने वाले धन की समीक्षा की जा रही है।

शाही परिवार को महल के रखरखाव और यात्रा के लिए दिए जाने वाले 2.2 करोड़ पाउंड के खर्च को कटौती के लिए चिन्हित किया गया है। शाही परिवार के इस खर्च में कटौती अगले तीन साल में की जाएगी।

खर्चो में यह कटौती अगले साल अप्रैल से लागू हो जाएगी। इस बात की संभावना है कि वर्ष 2012 में महारानी की हीरक जयंती को देखते हुए स्वयं महारानी और शाही परिवार के सदस्य सरकारी सेवाओं में कम शिरकत करेंगे।

महल को एक वर्ष में 1.5 करोड़ पाउंड का भुगतान करने वाले संस्कृति विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "हमने अपनी संस्थाओं को अपने खर्चो में 25 प्रतिशत की कटौती करने के लिए कहा है। इस कटौती से शाही परिवार को भी छूट नहीं मिलने वाली है।"

उधर, पिछले साल शाही परिवार की यात्रा के लिए करीब 73 लाख पाउंड की मंजूरी देने वाले परिवहन विभाग ने केवल 50 लाख पाउंड खर्च किया है। विभाग ने शेष राशि लौटा दी है। इस विभाग का भी यही मानना है कि इस कटौती से शाही परिवार पर काफी असर पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि सरकार बकिंघम पैलेस को सलाना खर्च के रूप में करीब 18 करोड़ पाउंड देती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+