राबड़ी ने राघोपुर और सोनपुर से पर्चा भरा
राजद के एक नेता के मुताबिक राबड़ी ने पहले हाजीपुर जाकर राघेपुर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके बाद उन्होंने सोनपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया। राबड़ी के साथ लालू प्रसाद तथा उनके पुत्र एवं क्रिकेट खिलाड़ी तेजस्वी भी मौजूद थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राबड़ी ने सोनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर को इन दोनों सीटों पर मतदान होना है।
गौरतलब है कि विधानसभा के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चुनाव होगा। सभी सीटों की मतगणना 24 नवंबर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications