स्कूली वैन नहर में गिरने से चालक की मौत
पुलिस ने बताया कि घटना होलागढ़ शहर में उस समय हुई, जब चालक ने अन्य वाहन से टकराने से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। स्कूली वैन पंतजलि विद्या निकेतन की थी।
पुलिस निरीक्षक नंद लाल ने संवाददाताओं को बताया, "चालक की मौत मौके पर हो गई। घायल छात्रों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।"
उन्होंने कहा, "एक बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन वक्त रहते स्थानीय लोगों ने जल्दी ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे 10 छात्रों को सुरक्षित बचा लिया।"
पुलिस के अनुसार घायल छात्रों की उम्र सात से 12 साल के बीच है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications