नस्लवादी ईमेल मामले में फंसी आस्ट्रेलियाई पुलिस

सिडनी, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के पुलिस अधिकारियों द्वारा भारतीयों पर नस्लीय ईमेल किए जाने का सनसनीखेज मामला सामना आया है।

स्थानीय समाचार पत्र 'सन हेराल्ड' में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक अधिकारियों द्वारा ईमेल के जरिए प्रसारित एक वीडियो में एक व्यक्ति को बिजली के झटके लगने से मरते हुए दिखाया गया है और सुझाव दिया गया है कि मेलबर्न में भारतीय छात्रों की समस्या का इसी तरीके से समाधान किया जाना चाहिए।

वीडियो में दिखाया गया है कि भारत की एक भीड़भाड़ वाली रेलगाड़ी की छत पर बैठा एक भारतीय रेलगाड़ी रुकने पर जब खड़ा होता है तो वह बिजली के तारों से टकरा जाता है और बिजली के झटके लगने से वह चिल्लाता है और उसकी मौत हो जाती है।

समाचार पत्र के मुताबिक इस मामले में पुलिस के कई उच्च अधिकारी फंसे हैं, यह अधिकारी अन्य अश्लील संदेशों के प्रसार में भी शामिल रहे हैं।

पुलिस कम्प्यूटर सिस्टम के जरिए अनुचित ईमेल भेजने के मामले की जांच के दौरान तीन पुलिस अधीक्षकों से पूछताछ के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ। कई इंस्पेक्टर भी इस मामले में फंसे हैं।

पुलिस आयुक्त सिमोन ओवरलैंड ने कहा कि यह ईमेल परेशान करने वाला और आक्रामक है।

विक्टोरिया प्रांत के गवर्नर जॉन बुरुं डी ने शुक्रवार को इस नस्लवादी संदेश के प्रसार की आलोचना की।

उनहोंने कहा, "यह संदेश आक्रामक है और विक्टोरियन समुदाय के मूल्यों के खिलाफ है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+