छोटे बेटे की ताजपोशी पक्की

छोटे बेटे की ताजपोशी पक्की

उत्तर कोरिया के एक अधिकारी ने पहली बार पुष्टि की है कि मौजूदा शासक किम जोंग इल के सबसे छोटे बेटे किम जोंग उन अपने पिता का स्थान लेंगे.

सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी यांग ह्योंग सोप ने समाचार एजेंसी एपी के साथ राजधानी प्योंगयांग में बातचीत के दौरान कहा है कि किम जोंग उन का उत्तराधिकारी बनना तय है.

पिछले कई सप्ताह से ऐसी चर्चा तेज़ थी, पिछले महीने वर्कर्स पार्टी का एक विशेष सम्मेलन बुलाया गया था जिसमें किम जोंग उन को सर्वोच्च राजनीतिक और सैनिक नेता चुन लिया गया था.

इसके बाद एक तरह से स्पष्ट हो गया था कि सबसे छोटे बेटे की ही ताजपोशी होगी लेकिन यह पहला मौक़ा है जब आधिकारिक स्तर पर किसी ने इसके बारे में टिप्पणी की है.

किम जोंग इल ने 1994 में अपने पिता किम इल सुंग के निधन के बाद देश की सत्ता संभाली थी.

बताया जाता है कि मौजूदा शासक किम जोंग इल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वे अपने जीते-जी उत्तराधिकार के प्रश्न पर पक्का फ़ैसला कर देना चाहते हैं.

1948 में कोरिया के दो हिस्से हुए थे और उत्तर कोरिया का नेतृत्व वामपंथी रुझान वाले किम इल सुंग ने संभाला था, उन्होंने आत्मनिर्भरता का नारा दिया था.

पीढ़ी दर पीढ़ी नेतृत्व

वर्कर्स पार्टी की स्थापना की 65वीं वर्षगांठ के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान यांग ह्योंग सोप ने कहा, "हमारे देश के लोगों को इस बात पर बहुत गर्व है कि उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी महान नेता मिलते रहे हैं."

उन्होंने कहा, "हमारी जनता के लिए यह सम्मान की बात है कि हमें महान राष्ट्रपति किम इल सुंग और उनके बाद महान जनरल किम जोंग इल का नेतृत्व मिला, अब हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें जनरल किम जोंग उन का नेतृत्व मिलेगा."

किम जोंग उन के बारे में बहुत जानकारी उपलब्ध है, बस इतना मालूम है कि वे 27 वर्ष के हैं और स्विट्ज़रलैंड में उन्होंने पढ़ाई की है.

दुनिया ने पहली बार उन की तस्वीरें और वीडियो पहली बार देखी जब पिछले महीने वर्कर्स पार्टी के सम्मेलन में उन्होंने हिस्सा लिया, इस सम्मेलन का आयोजन 30 वर्षों के अंतराल के बाद किया गया था जिसका उद्देश्य उन्हें नेतृत्व सौंपना ही था.

इस सम्मेलन में उन्हें सेंट्रल मिलिटरी कमीशन और वर्कर्स पार्टी का उप प्रमुख नियुक्त किया गया और साथ ही उन्हें सैनिक जनरल का पद भी सौंपा गया.

प्योंगयांग में आयोजित वर्कर्स पार्टी की 65वीं वर्षगाँठ के समारोह तीन दिन तक चलेंगे, अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरिया के इतिहास में पहले इतने भव्य आयोजन कम ही हुए हैं.

शुक्रवार की शाम को आतिशबाज़ी से शुरू होने वाले समारोह रविवार की शाम को मिलटरी परेड के साथ ख़त्म होंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+