पाकिस्तान: कराची में दरगाह के भीतर धमाके

बीबीसी हिंदी संवाददाता, इस्लामाबाद
पाकिस्तान के कराची शहर में एक दरगाह के परिसर में दो आत्मघाती धमाके हुए हैं जिसमें कम-से-कम पाँच लोग मारे गए हैं. कराची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नसीर अहमद ने बीबीसी को बताया है कि दो धमाकों में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं.
सिंध के गृह मंत्री ज़ुल्फिक़ार मिर्ज़ा ने पत्रकारों को बताया कि दोनों धमाके आत्मघाती हमलावरों ने किए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की और इसी दौरान उन्होंने अपने आप को बम से उड़ा दिया.
पुलिस ने अनुसार दोनों धमाके दरगाह के अहाते में हुए हैं. कराची के एक व्यस्त और धनी इलाक़े में स्थित सूफ़ी अब्दुल्ला शाह गाज़ी की दरगाह पर धमाकों के समय काफ़ी भीड़ थी. इस दरगाह पर आम तौर पर गुरूवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं.












Click it and Unblock the Notifications