जम्मू में 3 किलो विस्फोटक बरामद
पुलिस के मुताबिक इंदिरा चौक के निकट शाम को विधायकों के आवास के पास फल के एक बक्से में विस्फोटक मिले।
पुलिस के सूत्रों ने बताया, "यह किसी आतंकवादी साजिश का हिस्सा हो सकता है।"
जम्मू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक फारूख खान ने कहा, "हमने विस्फोटकों को बरामद कर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया।"
उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान हिंदू श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। इस कारण नौ दिनों के लिए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि जम्मू को मंदिरों के शहर के रूप में जाना जाता है। श्रद्धालु इसी शहर से होकर प्रसिद्ध वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications