हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ी

शिमला, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से हिमाचल प्रदेश में ब्रिटिश और अन्य पर्यटकों का आगमन बढ़ गया है। इसके चलते राज्य के पर्यटन उद्योग में उम्मीद जगी है।

राष्ट्रमंडल खेलों और दिल्ली में शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने की वजह से मुख्य पर्यटन स्थलों मसलन शिमला, कसौली, धर्मशाला, पालमपुर, मनाली और डलहौजी में स्थित होटलों के कमरे घरेलू और विदेशी सैलानियों ने बुक करा लिए हैं।

उद्योग जगत के प्रतिनिधियों का कहना है कि तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से इस समय बड़े पैमाने पर यहां पर्यटक आ रहे हैं।

राज्य पर्यटन विभाग के निदेशक अरुण शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में खेलों के कारण बंद शैक्षणिक संस्थानों की वजह से घरेलू पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। आने वाले विदेशी सैलानियों में खासकर ब्रिटिश नागरिकों की तादाद अधिक है।"

उन्होंने कहा, "राज्यभर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या सामान्य तौर पर मध्य सितम्बर में कम रहती है। लेकिन इस समय आने वाले सैलानियों की संख्या उल्लेखनीय है।"

शर्मा ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के समाप्त होने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।

शिमला में क्लार्क होटल के महाप्रबंधक डी.पी. भाटिया ने कहा "विदेशी पर्यटकों की संख्या अचानक बढ़ गई है। जबकि घरेलू सैलानियों की तादाद भी अच्छी है। सामान्य तौर पर दशहरा की छुट्टी होने और दुर्गा पूजा के बाद पर्यटक आना शुरू करते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+