नई प्रौद्योगिकी में भारत और जर्मनी करेंगे सहयोग!
अपनी तीन दिन की यात्रा पर डुसेलडोल्फ और बर्लिन पहुंचे वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने जर्मनी के वाणिज्य और प्रौद्योगिकी मंत्री रैनर ब्रूडरले के साथ इन क्षेत्रों में रणनीतिक सहभागिता की संभावना पर बातचीत की।
शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं के बीच मुख्य रूप से ज्ञान के क्षेत्र में सहयोग करने पर चर्चा की गई। खासकर अक्षय ऊर्जा, नई प्रौद्योगिकी में शामिल ग्रीन, जैव, नैनो प्रौद्योगिकी सहित छोटा शहर और एकीकृत टाउनशिप के क्षेत्र में सहयोग करने पर जोर दिया गया।
बैठक में दोनों देशों ने पहले से चल रहे बुनियादी, विनिर्माण और अभियांत्रिकी क्षेत्र को और मजबूत करने पर बल दिया। भारत और जर्मनी विकसित देशों खासकर अमेरिका के संरक्षणवादी नीतियों से लड़ने के लिए बहुपक्षीय मंचों पर एक दूसरे का सहयोग करने पर सहमत हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications