राष्ट्रमंडल खेल : मुफ्त में देखें प्रतिस्पर्धा!
संसद मार्ग और राजपथ पर शनिवार सुबह 6.30 बजे से पैदल प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। पुरुषों के बाद महिलाओं की प्रतियोगिता शुरू होगी। इसमें 55 पुरुष और 23 महिला एथलीट हिस्सा ले रही हैं।
साइकलिंग प्रतिस्पर्धा 10 अक्टूबर को होनी है। महिला वर्ग की यह प्रतियोगिता संसद मार्ग पर रविवार को नौ बजे से शुरू होगी। इसके बाद पुरुषों की साइकलिंग प्रतिस्पर्धा दिन में एक बजे से आरंभ होगी। इसमें 167 एथलीट भाग लेंगे।
दोनों प्रतिस्पर्धाएं संसद मार्ग पर स्थित फ्री चर्च के सामने से आरंभ होंगी। प्रतियोगी रेड क्रॉस रोड, राजेंद्र प्रसाद मार्ग, जन पथ, राजपथ, विजय चौक, बारखम्भा रोड, भवभूति मार्ग और दीनदयाल मार्ग से होते हुए गुजरेंगे।
जाम से मुक्त रखने के लिए सलाह में कहा गया है कि इन रास्तों को नौ अक्टूबर शाम सात बजे से बंद कर दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications