सिमी, आरएसएस एक ही सिक्के के दो पहलू : जायसवाल

दिवंगत कांग्रेस नेता श्यामधर मिश्रा की बरसी कार्यक्रम में शिरकत करने शुक्रवार को भदोही आए जायसवाल ने कहा कि दोनों संगठन समाज को बांट रहे हैं और अलगाववाद को बढ़ा रहे हैं। वास्तव में दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या केंद्र सरकार सिमी की तरह आरएसएस पर किसी तरह का प्रतिबंध लगाएगी, उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकारें इस बारे में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजें तो हम प्रतिबंध पर विचार कर सकते हैं।

उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जायसवाल के बयान का कड़ा विरोध किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि लगता है, राहुल गांधी की तरह जायसवाल को भी आरएसएस के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं है।

पाठक ने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी सामाजिक संगठन है और उस पर राजनीतिक बयानबाजी कतई उचित नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+