एंटनी आसियान रक्षा सम्मेलन में हिस्सा होंगे
रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आसियान समूह में शामिल देशों के रक्षा मंत्रियों का सम्मेलन अगले सप्ताह हनोई में होगा। भारत एवं सात गैर-आसियान देशों आस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया, रूस एवं अमेरिका को आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के समूह (एडीएमएम)-प्लस फोरम में सदस्यता दे दी गई है। इसके अलावा 10 दक्षिण एशियाई देश भी इसमें शामिल होंगे।
एंटनी के चार दिवसीय दौरे के दौरान एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि भी उनके साथ होगा। प्रतिनिधि में रक्षा सचिव प्रदीप कुमार एवं सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
अधिकारी ने बताया, "एडीएमएम-प्लस में विचार-विमर्श के दौरान हम 'पूर्व की ओर देखो नीति' के अनुरूप भागीदारी करेंगे और क्षेत्र के साथ हमारी एकता बतचीत का बड़ा मुद्दा होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications