वायु सेना करेगी बीचक्राफ्ट टी-6सी प्रशिक्षक का मूल्यांकन

वाशिंगटन, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाकर बीचक्राफ्ट कॉरपोरेशन (एचबीसी) ने घोषणा की है कि भारतीय वायु सेना उसके बीचक्राफ्ट टी-6सी सैन्य प्रशिक्षक का प्रायोगिक मूल्यांकन करने वाली है। यह मूल्यांकन 11 अक्टूबर से जामनगर स्थित वायु सेना केंद्र पर शुरू होगी।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "एचबीसी एक ऐसे करार की कोशिश कर रही है जिसके तहत प्रारंभ में 75 विमान खरीदा जाएगा और बाद में अतिरिक्त आर्डर का विकल्प होगा, जिसके तहत 100 विमान तक खरीदे जा सकेंगे। इस करार पर आगामी महीनों में निर्णय हो सकता है।"

एचबीसी के अध्यक्ष जिम मैसलोवस्की ने कहा, "टी-6सी, भारतीय वायु सेना को दुनिया की सबसे प्रामाणिक और सस्ती प्रशिक्षण प्रणाली प्रदान करता है।"

समझा जाता है कि टी-6सी, वायु सेना के एचपीटी-32 प्रशिक्षक का स्थान लेगा, जिसे मशीनी विफलता के कारण 2010 में खड़ा कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+