अफगानिस्तान में विस्फोट, गवर्नर सहित 12 मरे (लीड-1)
अधिकारियों के अनुसार यह शक्तिशाली विस्फोट तालुकान शहर की एक मस्जिद में हुआ।
समाचार एजेंसी डीपीए ने तखार के गवर्नर के प्रवक्ता फैज मोहम्मद तौहिद के हवाले से बताया कि उमर उस वक्त मारे गए जब वह शुक्रवार की नमाज में भाग लेने मस्जिद में पहुंचे थे तभी जबरदस्त विस्फोट हुआ।
तौहिद ने बताया कि विस्फोट में उमर सहित 12 नवाजी मारे गए जबकि 20 अन्य घायल हुए हैं।
दूसरी ओर तखार के पुलिस प्रमुख शाह जहां नूरी ने बताया, "विस्फोट मस्जिद में हुआ। इसमें गवर्नर और इमाम सहित 15 लोग मारे गए।"
नूरी ने बताया,"मुझे लगता है कि यह विस्फोट गवर्नर को लक्ष्य कर के किया गया था।"
फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी समूह ने नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications