दाऊद इब्राहिम गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
अंबेडकरनगर के आलापुर इलाके से गिरफ्तार किया गया फिरोज शेख उर्फ दावत मूल रूप से मुम्बई के जोगेश्वरी का रहने वाला है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन अरोड़ा ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि गुप्त जानकारी के बाद एसटीएफ टीम ने उसे धर दबोचा। फिरोज कई वर्षो से दाऊद इब्राहिम गिरोह से जुड़ा हुआ था।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से वह पूर्वाचल के विभिन्न जिलों में रहकर वहां के युवकों को पैसे का लालच देकर उन्हें डी. कंपनी (दाऊद गिरोह) के लिए काम करने को तैयार कर रहा था।
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि फिरोज दाऊद के इशारे पर मुम्बई के बिल्डरों से वसूली करता था। इसके खिलाफ मुम्बई के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिरोज की गिरफ्तारी के बारे में मुम्बई पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications