मुशर्रफ को राजनीति में रहने का हक : जरदारी
समाचार पत्र डॉन के अनुसार जरदारी ने कहा, "मुशर्रफ को बलिदानों से भरे उस राजनीतिक संघर्ष के दौर से गुजरना होगा जहां से हम गुजरे हैं।"
राष्ट्रपति ने कराची में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राजनीति में कोई शार्टकट नहीं होता।
मुशर्रफ ने 1999 में सत्ता पर कब्जा जमाया था और उन्होंने 2008 में इस्तीफा दिया था। उसके बाद से वह ब्रिटेन, अमेरिका और दुबई में दो साल से ज्यादा अर्से से स्व-निर्वासित जीवन बिता रहे हैं।
एक प्रश्न के जवाब में जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान की जनता ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को सत्ता दिलाई है। उन्होंने कहा, "जनता भला-बुरा जानती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications