भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से सी़ पी़ ठाकुर का इस्तीफा

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार इकाई के अध्यक्ष सी़ पी़ ठाकुर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि वह भाजपा में बने रहेंगे।

ठाकुर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा में बने रहेंगे परंतु चुनाव कार्य में भाग नहीं लेंगे।

समझा जाता है कि उनके पुत्र विवेक ठाकुर को पार्टी द्वारा बांकीपुर से टिकट नहीं दिए जाने के कारण नाराज ठाकुर ने अपना इस्तीफा दिया है।

उन्होंने हालांकि कहा कि उनकी पार्टी से नाराजगी है परंतु इसका एक कारण केवल बांकीपुर से टिकट का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा के कई कारण हैं। उन्होंने पार्टी में खुद की अनदेखी का आरोप लगाया है। चुनाव से पूर्व ठाकुर के इस्तीफे को भाजपा के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+