वायु सेना ने मनाया 78वां स्थापना दिवस
वायु सेना के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर मिग-21, मिग-29, जगुआर, मिराज 2000, सुखोई-30 और हेलीकॉप्टरों ने हवा में अपने करतब दिखाए।
दिल्ली के निकट वायु सेना के हिडन एयरबेस पर सारंग एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर टीम ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया उसके बाद सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम (एसकेएटी) ने भी हवा में अपने करतब दिखाए।
स्थापना दिवस के मौके पर हिंडन के अलावा पश्चिमी वायु सेना कमांड के अंबाला, हलवाडा और आदमपुर एयरबेस पर भी विमानों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना का गठन आठ अक्टूबर 1932 को किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications