चीनी प्रवासियों को चुपके से अमेरिका लाने वाले 23 गिरफ्तार
'इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट' (आईसीई) के न्यूयार्क के विशेष एजेंट जेम्स हेज जूनियर के मुताबिक चीनी नागरिकों को बेहद गंदी स्थितियों में रखा गया था और उन्हें दैनिक रूप से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम के लिए लाया ले जाया जाता था।
ये गिरफ्तारियां 'फॉक्स न्यूज' के मुताबिक शहर के चाइनाटाउन इलाके के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बुधवार और गुरुवार को की गईं।
हेज ने बताया कि इन प्रवासियों में से प्रत्येक को चीन से अमेरिका में तस्करी करने के लिए 75,000 डॉलर दिए जाते थे।
यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह गैरकानूनी काम कब से चल रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications