झारखण्ड में मालगाड़ी पटरी से उतरी, यातायात बाधित
धनबाद रेल डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी अमरेंद्र दास ने आईएएनएस को बताया, "रिचूगाट्टा और डेमो स्टेशनों के बीच यह हादसा हुआ। इस घटना की वजह से अप और डाउन दोनों रूटों पर रेल यातायात बाधित हुआ है।"
दास ने बताया कि रेल यातायात दोबारा शुरू होने में कम से कम एक दिन का समय लगेगा। कई रेलगाड़ियों के मार्ग में तब्दीली की गई है और एक दर्जन रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। रांची से नई दिल्ली तक जाने वाली गरीब रथ को रद्द कर दिया जाएगा।
रेलवे के अधिकारी अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं लगा पाये हैं। मालगाड़ी में कुल 58 डिब्बे लगे हुए हैं और इसपर लदा कोयला भारत कुकिंग कोल लिमिटेड का है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications