भाजपा के बागी विधायकों से मिले पर्रिकर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के खिलाफ बगावत करने के बाद भाजपा विधायक यहां के एक पांच सितारा होटल में ठहरे हुए हैं।
पर्रिकर ने कहा, "कुछ मुद्दे हैं जिसपर हम चर्चा करेंगे और उसका समाधान निकालेंगे। मुझे ऐसा विश्वास है।"
कर्नाटन के भाजपा के नौ और पांच निर्दलीय विधायक बागी तेवर अपनाने के बाद गुरुवार से यहां के ताज एग्जोटिका में ठहरे हुए हैं। यद्यपि, भाजपा की कर्नाटक इकाई ने आरोप लगाया है कि उसके विधायकों को बंधक बनाया गया है।
गोवा में मौजूद कर्नाटक के पर्यटन मंत्री जर्नादन रेड्डी ने कहा, "उन्हें पुलिस के सहयोग से नजरबंद रखा गया है। शुरू में उनसे किसी को मिलने तक की इजाजत नहीं थी।"
उन्होंने कहा कि भाजपा के उत्तरी गोवा से सांसद श्रीपद नाइक, पर्रिकर और राज्य भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत परसेंकर को भी होटल में घुसने से सुरक्षाकर्मियों ने रोका। बाद में नाइक और पर्रिकर को होटल में जाने दिया गया लेकिन उनके वाहन को होटल परिसर में नहीं घुसने दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications