उप्र में इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग, बाल काटे
घटना शहर के 'कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी' (केएनआईटी) की है, जहां परिसर के बाहर एक निजी लॉज के निकट सिविल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र भूपेश कुमार सिंह (परिवर्तित नाम) के साथ संस्थान के चार वरिष्ठ छात्रों ने बुधवार देर शाम यह कृत्य किया।
सहमे भूपेश ने घटना के एक दिन बाद गुरुवार शाम कॉलेज प्रशासन से रैगिंग की लिखित शिकायत की।
कुलसचिव दीपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस से लिखित शिकायत मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि पीड़ित छात्र रैगिंग लेने वाले आरोपी वरिष्ठ छात्रों के नाम नहीं बता पाया है।
उन्होंने कहा कि पहचान कराने के लिए उसे वरिष्ठ छात्रों की कक्षाओं में ले जाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शाहजहांपुर निवासी पीड़ित छात्र ने इसी सत्र में कॉलेज में प्रवेश लिया था और वह कॉलेज के छात्रावास में ही रहता है।
पीड़ित छात्र का आरोप है कि वरिष्ठ छात्रों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसके कपड़े उतरवाकर उससे अश्लील नृत्य करने को कहा। पीड़ित ने बताया कि उसके ऐसा करने से मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए व अश्लील नृत्य करने के लिए मजबूर किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications