श्रीनगर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू

श्रीनगर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। अलगाववादियों ने शुक्रवार को जहां जनता से सामान्य स्थिति बनाए रखने को कहा है वहीं प्रशासन ने जुमे की नमाज के बाद होने वाले प्रदर्शनों पर रोक लगाने के लिए श्रीनगर और उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां बताया, "श्रीनगर के पुराने इलाके के पांच थाना क्षेत्रों और बटमालू में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।"

उन्होंने बताया, "उत्तरी कश्मीर के बारामूला, सोपोर, कुपवाड़ा और हंडवाड़ा शहरों में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।"

हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी गुट के नेता सैयद अली गिलानी ने लोगों के इस सामान्य स्थिति बनाए रखने और जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा है।

कर्फ्यू वाले इलाकों में दुकाने, शैक्षिक संस्थान, बैंक, डाकघर और अन्य कारोबारी संस्थान बंद हैं और सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे हैं।

श्रीनगर शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में दुकाने सुबह खुलीं और शहर में स्थिति सामान्य देखी गई।

घाटी में गत 11 जून से जारी हिंसा में अब तक 109 लोग मारे जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+