टायर गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
जनकगंज थाने से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात तिघरा रोड पर गुप्तेश्वर मंदिर के करीब लगभग चार बीघा क्षेत्र में फेले पुराने टायरों के गोदाम में आग की लपटें देखी गईं। संजीव मेहंदीरत्ता के इस गोदाम में लगी आग ने कुछ ही देर में बहुत बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले किया। यहां साइकिल से लेकर बस तक के पुराने टायर रखे थे।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड, महाराजपुरा वायु सेना सहित अन्य स्थानों की एक दर्जन से अधिक अग्निशमन गाडियां बुलाई गईं। यह गाड़ियां पूरी रात आग पर काबू पाने में लगी रहीं। आग पर शुक्रवार सुबह लगभग 15 घंटे की मेहनत के बाद काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications