मेक्सिको में विमान लापता
वेराक्रूज (मेक्सिको), 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको में एक छोटा विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद लापता हो गया। विमान में छह लोग सवार हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार एल्फी एयर टैक्सी कंपनी का विमान मिनाटिल्टान के केंटियास हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लापता हो गया।
विमान मिनाटिल्टान से बंदरगाह शहर वेराक्रूज जा रहा था लेकिन वह तो न तो अपने गंतव्य पहुंचा और न ही वह किसी नजदीकी हवाई अड्डे पर उतरा।
इस विमान में कोप्पल डिपार्टमेंट स्टोर श्रृंखला के अधिकारी सवार थे। विमान की सांता मार्था पवर्तश्रृखंला क्षेत्र में तलाश की जा रही है। यहीं विमान के साथ आखिरी बार संपर्क स्थापित हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications