मुम्बई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतरा विमान
मुम्बई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। किंगफिशर एयरलाइंस की मुम्बई-नई दिल्ली उड़ान को शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध पक्षी से टकराने के बाद यहां आपात स्थिति में उतरना पड़ा। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
अधिकारी ने बताया कि किंगफिशर एयरलाइंस की उड़ान संख्या आईटी-331 के हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि ऐहतियात के तौर पर विमान को हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।
विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 120 लोग सवार थे। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन सभी को बाद में वैकल्पिक विमान से दिल्ली रवाना किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications