रूस ने किया नई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस मिसाइल का गुरुवार को उत्तरी बेड़े के सामरिक युद्ध पोत दिमित्री दोंसकोई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपने लक्ष्य को भेद दिया।
अधिकारियों के मुताबिक इसी वर्ष मिसाइल के तीन और परीक्षण किए जाएंगे। दो मिसाइलों का परीक्षण परमाणु पनडुब्बियों से किया जाएगा।
नौसेना के एक प्रतिनिधि के मुताबिक मिसाइलों के सभी परीक्षण पूरे हो जाने के बाद उन्हें सेना को सौंप दिया जाएगा और जल्दी ही उनका उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
गौरतलब है कि बुलावा मिसाइल की मारक क्षमता 8,000 किलोमीटर है, जो 150 किलोटन की विस्फोटक सामग्री ले जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications