समुद्री लुटेरों ने नौका को अगवा किया
नैरोबी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मॉरिशस में हिंद महासागर के तटीय इलाके से समुद्री लुटरों ने एक नौका को अगवा कर लिया। नाव पर चालक ल के 14 लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मॉरिशस के उत्तर में 200 समुद्री मील दूर लुटेरों ने नौका को अपने कब्जे में ले लिया।
गौरतलब है कि पिछली बार 27 सितम्बर को लुटेरों ने ग्रीस की जहाज को अगवा कर लिया था जिसमें चालक दल के एक दर्जन लोग सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications