मेडागास्कर में 50 रेडियो और टीवी स्टेशन बंद
जोहांसबर्ग, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेडागास्कर में सरकार ने अवैध रूप से चल रहे 50 रेडियो और टेलीविजन स्टेशनों को बंद कर दिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संचार मंत्री फेलिक्स मालाजारिवो ने बताया कि मंत्रालय द्वारा 300 रेडियो स्टेशन और 25 स्टेशन को आधिकारिक रूप से मंजूरी प्रदान की गई है। 50 स्टेशन अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।
मंत्री ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे रेडियो और टेलीविजन स्टेशन आवश्यक प्रक्रिया को पूरी किए बिना तथा बगैर परमिट के ही अपने स्टेशनों का संचालन कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications