राजमार्गो के लिए हिमाचल ने वित्तीय मदद मांगी
यहां जारी किए गए एक आधिकारिक वक्तव्य में धूमल के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री कमल नाथ को भेजे एक पत्र में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्गो की मरम्मत के लिए राज्य के लिए 100 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद की मांग की है।
धूमल ने कहा है कि भारी बारिश से राज्य में जीवन और सम्पत्ति को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। सड़कों को पहुंची क्षति से अनुमानित 1,010 रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसमें से राष्ट्रीय राजमार्गो के क्षतिग्रस्त होने से करीब 100 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के मुताबिक इस साल राज्य में दक्षिणपश्चिमी मानसून हमेशा की अपेक्षा 16 प्रतिशत ज्यादा सक्रिय था जबकि पिछले साल इसमें 36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई थी।
राज्य में इस साल एक जून से एक सितम्बर के बीच 977.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सामान्यतौर पर औसतन 831.7 मिलीमीटर बारिश होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications