एल एण्ड टी को 1,585 करोड़ रुपये के ठेके मिले

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी लार्सन एण्ड टूब्रो (एल एण्ड टी) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,585 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कम्पनी ने एक बयान में कहा, "समूह की निर्माण इकाई को दूसरी तिमाही में आवासीय, फैक्ट्री, कार्यालय और होटल आदि के निर्माण के लिए 1,585 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।"

कम्पनी को आवासीय इमारतों के निर्माण की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 435 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

इसके अलावा होटल और कार्यालय की इमारतों के निर्माण के लिए 781 करोड़ रुपये के ठेके मिले। विभिन्न संयंत्रों के निर्माण की परियोजनाओं के लिए कम्पनी को 369 करोड़ रुपये के ठेके मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+