नागरिकों की हत्या की जांच करेगी पाकिस्तानी सेना
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस जांच दल का नेतृत्व एक मेजर जनरल करेंगे। जांच में उनका सहयोग दो या तीन वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।
जनरल कयानी ने मानवाधिकार और न्याय से इतर इन हत्यायों के मुद्दे पर अपने निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि उनके आदेशों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद से सुरक्षा करने वाली एक पेशेवर सेना से लोगों के साथ ज्यादती करने की उम्मीद नहीं की जाती है। जनरल ने कहा कि यदि इस घटना में पाकिस्तानी सेना के जवानों की संलिप्तता पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जनरल ने हालांकि इस घटना में पाकिस्तानी सेना के जवानों की संलिप्तता को लेकर जल्दबाजी में नतीजों पर पहुंचने से आगाह किया है। उन्होंने कहा कि सेना को बदनाम करने के लिए आतंकवादियों ने पहले भी कई बार सेना के जवानों के रूप में हमले किए हैं।
कयानी ने सेना के अधिकारियों को सतर्क रहने और इस तरह के मामलों में कतई बर्दाश्त की नीति का अनुसरण करने का निर्देश दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications