पंजाब में 2,640 मेगावॉट का ऊर्जा संयंत्र लगाएगी एनटीपीसी
कम्पनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा, "एनटीपीसी ने पंजाब सरकार और पंजाब प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। सात अक्टूबर को हुए इस समझौते के तहत पंजाब के गिदरबाहा में 2,640 मेगावॉट विद्युत उत्पादन क्षमता का कोयला आधारित ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा।"
कम्पनी ने कहा कि एनटीपीसी प्रदेश में यह स्थानीय ऊर्जा परियोजना के तौर पर पहला संयंत्र स्थापित कर रही है।
कम्पनी ने शेयर बाजार में कारोबार के दौरान यह घोषणा की। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज पर कम्पनी का शेयर 0.30 प्रतिशत गिरकर 214.30 रुपये पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications