शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 65, निफ्टी 17 अंक गिरा (राउंडअप)

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत गिरकर 20,250.26 अंक पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स ने 20,409.19 अंक के उच्च और 20,145.74 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.28 प्रतिशत गिरकर 6,103.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6,148.60 अंक के उच्च और 6,067.00 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.05 अंक (-0.47 प्रतिशत) गिरकर 8,330.57 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 29.16 अंक (-0.28 प्रतिशत) गिरकर 10,512.53 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई में धातु (-1.49 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (-1.30 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-1.08 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.89 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-0.55 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-0.47 प्रतिशत) और रियल्टी (-0.30 प्रतिशत) सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।

वहीं हेल्थकेयर (0.82 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 प्रतिशत), तेल एवं गैस (0.22 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.15 प्रतिशत) बीएसई पर बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

सेंसेक्स में सिप्ला (1.74 प्रतिशत), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (1.32 प्रतिशत), रिलायंस कम्युनिकेशन (1.26 प्रतिशत), विप्रो (0.98 प्रतिशत) और आरआईएल (0.94 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयर रहे। एसबीआई, इंफोसिस, मारुति सुजुकी, डीएलएफ और एल एण्ड टी के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई।

वहीं टाटा स्टील (-3.48 प्रतिशत), महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (-2.74 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-2.30 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (-1.90 प्रतिशत) और ओएनजीसी (-1.66 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। जिंदल स्टील, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर, एचडीएफसी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एसीसी भी एक फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे।

बीएसई पर 1,120 कम्पनियों के शेयर बढ़कर और 1,825 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, वहीं 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+