Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शीला पर टीवी उद्घोषक की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण : हूपर

हूपर ने कहा, "इसके लिए माफी मांगी गई है। ऐसे खबरे हैं कि उक्त टीवी उद्घोषक को निलम्बित कर दिया गया है लेकिन उसके द्वारा की गई टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण थीं।" उसकी टिप्पणियों के बाद विदेश मंत्रालय ने न्यूजीलैंड के राजदूत रूपर्ट हॉलबोरो को तलब किया था।

रूपर्ट ने गुरुवार को विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) लता रेड्डी के समक्ष इसके लिए खेद जताया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में न्यूजीलैंड के टीवी उद्घोषक पॉल हेनरी ने शीला दीक्षित के नाम का गलत उच्चारण करते हुए दर्शकों के सामने उनका मजाक बनाया था। हेनरी ने भारतीयों के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां भी की थीं।

इससे नाराज भारत सरकार ने न्यूजीलैंड उक्त पत्रकार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा था। हेनरी ने न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के गवर्नर-जनरल आनंद सत्यानंद के खिलाफ भी नस्लीय टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें निलम्बित कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+