सेंसेक्स 65 अंक गिरा, निफ्टी में 17 अंकों की नरमी (लीड-1)
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.32 प्रतिशत गिरकर 20,250.26 अंक पर बंद हुआ। दिन में सेंसेक्स ने 20,409.19 अंक के उच्च और 20,145.74 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 0.28 प्रतिशत गिरकर 6,103.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी ने 6,148.60 अंक के उच्च और 6,067.00 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.05 अंक (-0.47 प्रतिशत) गिरकर 8,330.57 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 29.16 अंक (-0.28 प्रतिशत) गिरकर 10,512.53 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में धातु (-1.49 प्रतिशत), ऑटोमोबाइल्स (-1.30 प्रतिशत), टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं (-1.08 प्रतिशत) और ऊर्जा (-0.89 प्रतिशत) सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (-0.55 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (-0.47 प्रतिशत) और रियल्टी (-0.30 प्रतिशत) सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई।
वहीं हेल्थकेयर (0.82 प्रतिशत), सूचना प्रौद्योगिकी (0.37 प्रतिशत), तेल एवं गैस (0.22 प्रतिशत) और प्रौद्योगिकी (0.15 प्रतिशत) बीएसई पर बढ़त दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications