सेवानिवृत्त निकाय कर्मचारियों की पेंशन में वृद्धि
राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौड़ ने बताया कि नगर निकाय के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पेंशन अब तक पांचवें वेतन आयोग के आधार पर ही मिलती है लेकिन अब उन्हें छठवें वेतनमान के आधार पर पेंशन मिलेगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 22 हजार पूर्व निकाय कर्मचारी लाभान्वित होंगे और इससे नगरीय निकायों पर पांच करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications