नाइजीरिया ने अभावग्रस्त कपड़ा उद्योग के लिए भारत से मदद मांगी

अबुजा, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। नाइजीरिया ने आर्थिक परेशानियों में घिरे कपड़ा उद्योग को संकट से उबारने के लिए भारत से मदद की अपील की है।

स्थानीय समाचार पत्र 'नेक्सट' ने नाइजीरिया के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री जुब्रिल मार्टिस कुवे के हवाले से बताया, "दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में आपसी सहयोग रहा है। हमें भारत के कपड़ा उद्योग पर गर्व है। हम कपास के उत्पादन और उसकी खेती और ऐसी सभी चीजों में सहयोग करना चाहते हैं जिससे हमारे कपड़ा उद्योग को फायदा मिले।"

अबुजा पहुंचे भारतीय शिष्टमंडल के साथ बैठक के दौरान मार्टिस कुवे ने कहा, "हम नाइजीरिया के कपड़ा उद्योग को वापस मजबूत स्थिति में लाना चाहते हैं।"

इस संदर्भ में मंत्री ने नाइजीरिया के कपड़ा निर्माता संघ को अपनी आवश्यकताओं को सूचीबद्ध करके सात दिनों के भीतर उन्हें सौंपने के लिए कहा, ताकि भारत उनकी जरूरतों पर गौर कर सके।

उन्होंने भारतीय शिष्टमंडल से नाइजीरिया में कपास की आधुनिक प्रजातियों की शुरुआत करने और अधिक उपज देने वाली कपास की किस्मों में मदद करने की मांग की।

नाइजीरिया में भारत के उच्चायुक्त महेश सचदेव ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार व्यापार की कुल मात्रा को देखते हुए भारत नाइजीरिया का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। नाइजीरिया के साथ भारत का व्यापार 10.3 अरब डॉलर का है।

उच्चायुक्त ने बताया कि नाइजीरियाई लोगों को रोजगार देने में भी भारतीय कंपनियों का विश्व में दूसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि नाइजीरिया और भारत के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत और संतुलित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि नाइजीरिया में भारतीयों की संख्या करीब 30,000 है। यह संख्या नाइजीरिया की कुल जनसंख्या का करीब 1.5 प्रतिशत है। इसलिए भारत नाइजीरिया के साथ द्विपक्षीय और वित्तीय संबंधों को और मजबूत करना चाहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+