हीरो होंडा ने राष्ट्रमंडल खेलों पर आधारित बाइक उतारी
कम्पनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं विक्रय) अनिल दुआ ने कहा, "हमें विश्वास है कि यह बाइक खेल प्रेमी युवाओं को इसके खास डिजाइन और शानदार फीचर्स के कारण काफी पसंद आएगी।"
कम्पनी के मुताबिक यह बाइक खेलों में कम्पनी के जुड़ाव को प्रदर्शित करने के लिए तैयार की गई है।
दुआ ने कहा, "नई बाइक सफेद रंग के स्पोर्टी लुक वाली है इसमें खेलों के रंगों का इस्तेमाल करते हुए नीले और हरे रंग के ग्राफिक्स का उपयोग किया गया है।"
बाइक के साइड कवर पर 19वें राष्ट्रमंडल खेल 2010 का लोगो लगाया गया है।
इस बाइक को दो अन्य वाहनों सुपर स्प्लेंडर और स्प्लेंडर प्रो के साथ बाजार में उतारा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications