उप्र में सड़क हादसा, 3 मरे
घटना शहर के कोतवाली इलाके में हुई जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही इनोवा कार को टक्कर मार दी। कार में चार बच्चों सहित कुल 10 लोग सवार थे।
कोतवाली प्रभारी आर. बी. साहू ने संवाददाताओं को बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी सात लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
साहू ने कहा कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications