गिलानी ने पाकिस्तानी दल के प्रमुख की माफी मंजूर की
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक प्रधानमंत्री ने माफी मंजूर कर ली है लेकिन उन्होंने खेल मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएं।
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में तीन अक्टूबर को हुए उद्घाटन समारोह में कथित रूप से पाकिस्तान के भारोत्तोलक शुजाउद्दीन मलिक को ध्वज लेकर अपने दल का नेतृत्व करना था लेकिन अंतिम समय में दल के प्रमुख महम्मद अली शाह ने ध्वज स्वयं लेकर चलने का फैसला किया।
भारोत्तोलक टीम ने इसका विरोध किया और कहा कि ध्वज मलिक को लेना चाहिए। भारोत्तोलकों और शाह के बीच इस मुद्दे पर बहस भी हुई।
मलिक मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान की ओर से एकमात्र स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी हैं।
गिलानी द्वारा दिए गए जांच के आदेश के बाद मलिक ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मलिक को ध्वज लेकर चलना है। शाह ने इसके लिए मलिक से माफी मांगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications