एक्जिम बैंक को 15 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला
विश्व बैंक की एक सदस्य संस्था आईएफसी और टोक्यो-मित्सुबिसी यूएफजे बैंक (बीटीएमयू) ने एक्जिम बैंक को 7.5-7.5 करोड़ डॉलर का ऋण दिया है।
आईएफसी ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि उभरते बाजार वाले देशों में व्यापार और निवेश बढ़ाने की रणनीति के तहत यह कर्ज दिया गया है।
एक्जिम बैंक के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक टी. सी. ए. रंगनाथन ने कहा, "छोटे और लघु उद्योगों सहित बड़ी संख्या में भारतीय कम्पनियों ने अफ्रीका को निर्यात के बेहतर बाजार के रूप में देखना शुरू किया है।"
"यह वित्तीय समझौता आईएफसी और बीटीएमयू के साथ हमारे संबंधों का प्रमुख पड़ाव रहा है इससे भारतीय निर्यातकों को कर्ज उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications